फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत पर जश्न का मामला: आरोपी कश्मीरी छात्रों की चैट रिपोर्ट आने में लग सकते हैं तीन महीने

Fri, 12 Nov 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

तीनों कश्मीरी छात्रों पर क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने और देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। तीनों के खिलाफ राजद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
आगरा: आरोपी कश्मीरी छात्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के आरोपी कश्मीरी छात्र आगरा जिला जेल में बंद हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। किस छात्र के मोबाइल से व्हाट्स एप पर स्टेटस डाला गया? चैटिंग की गई? आईपी एड्रेस क्या है? इसका पता करने के लिए फोरेंसिक लैब की साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि व्हाट्स एप से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस रिपोर्ट के आने में दो से तीन महीने भी लग सकते हैं।

विज्ञापन

 
आगरा के आरबीएस कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय के छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत इल्ताफ शेख और शौकत अली गनी पर टी-20 क्रिकेट मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का आरोप लगा था। मामले में भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

तीनों छात्रों पर लगी है राजद्रोह की धारा
मुकदमे में राजद्रोह सहित अन्य धारा लगाई थीं। कॉलेज प्रबंधन ने तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया था। आरोपियों को 27 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था। तब से आरोपी छात्र जेल में बंद हैं। तीनों आरोपी छात्र कश्मीर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि व्हाट्सएप पर अपलोड किए गए वीडियो और कमेंट के स्क्रीन शाट लेकर सीडी बनाई गई है। इसे फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इनको शेयर करने में जिन मोबाइल का प्रयोग किया गया, रिपोर्ट से इसके बारे में पता चलेगा। इसके लिए व्हाट्सएप से भी चैट रिपोर्ट मांगी जाती है। इसको जल्द मंगाने के लिए फोरेंसिक लैब के माध्यम से पत्र लिखवाया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस चार्जशीट पेश करेगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें