फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 963 मरीज मिले, सात की हो चुकी है मौत

Fri, 12 Nov 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों की संख्या में कमी आई है। 24 घंटे में 15 मरीज मिले हैं। इससे पूर्व एक दिन में 40 से ऊपर तक मरीज मिल चुके हैं।  
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 963 हो गई है। इनमें से 487 मरीज ठीक हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन महीने में 8,950 नमूनों की जांच कराने पर 963 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। आने वाले हफ्ते में डेंगू के इक्का-दुक्का ही मरीज रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


एसएन में अब डेंगू के चार मरीज ही भर्ती 
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में अब चार मरीज ही भर्ती हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग का डेंगू वार्ड खाली हो गया है। बच्चों के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। 14 अगस्त से 12 नवंबर तक डेंगू वार्ड में 420 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 412 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज बिना बताए चले गए जबकि तीन मरीज दूसरे अस्पताल में रेफर करा ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें