मेडिकल स्टोर में सैन्य सप्लाई की दवाइयां बेची जा रही थीं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके 12 लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी मच गई।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सैन्य सप्लाई को भेजी जाने वाली दवाइयों की बिक्री मेडिकल स्टोर्स पर की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। इस दौरान फवारा बाजार में 12 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। इसका भाई मुंबई में रहता है। दोनों मिलकर सैन्य सप्लाई की दवाओं की बिक्री बाजार में कर रहे थे।