ये आरोपी हुए गिरफ्तार
फैक्टरी संचालक उज्ज्वल गुप्ता निवासी मोहल्ला मोरी कस्बा सहावर, करन, दीपेंद्र निवासी कंपिल, फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नई बस्ती निवासी विक्रम और मोहल्ला मोरी निवासी विशाल फरार हो गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि काफी समय से अवैध तंबाकू बना रहे थे। एसपी ने बताया कि शंख नाम से वैध फैक्टरी जनपद फर्रुखाबाद के शमासाबाद में श्रीकृष्ण रस्तोगी की है, जबकि 99 तंबाकू की फैक्टरी शहर कासगंज के नदरई गेट निवासी संजय पल्तानी की है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची तंबाकू, तंबाकू पैकिंग करने की दो मशीन, 7 बोरा चूना, 38 बोरी रेपर, बोरी सिलने और पैकिंग करने के उपकरण बरामद किए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।