फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुष्पा' की तर्ज पर तस्करी: टैंकर में छिपाई 35 लाख की अवैध शराब, आगरा पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Sun, 27 Feb 2022 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने टैंकर से बरामद शराब की 360 पेटी बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
इसी टैंकर से बरामद हुई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से शराब की तस्करी थम नहीं रही। तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस ने रविवार तड़के एक टैंकर को पकड़ लिया। उसमें शराब की 360 पेटियां बरामद हुईं। तस्करों ने पुष्पा फिल्म की तर्ज पर शराब की पेटियों को टैंकर में छिपाकर रखा था। 

विज्ञापन


पुष्पा फिल्म में चंदन की तस्करी दूध के टैंकर में छिपाकर फिल्मायी गई थी। उसी तर्ज पर शराब की तस्करी की जा रही थी। बाहर से देखने में टैंकर ऐसा लग रहा था जैसे उसमें केमिकल भरा हुआ है। पुलिस ने जब खंगाल कर देखा तो टैंकर के निचले हिस्से में बने चैंबर में शराब की पेटियां रखी मिलीं। 

पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण का कहना है कि शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हरियाणा से शराब लेकर आ रहे थे। टैंकर में बने चैंबर में शराब की पेटियों को छिपा दिया था। एक चैंबर में पानी मिलाकर तेल भर दिया था। जिसे यह लगे कि तेल लेकर जा रहे हैं। 

पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के किलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि टैंकर से शराब की 360 पेटियां बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। इस अवैध शराब की सप्लाई बिहार में की जानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें