फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 रुपये का मिलेगा 30 रुपये वाला प्लेटफार्म टिकट

विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन जैसे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये के स्थान पर 10 रुपये का कर दिया गया है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों को छोड़ने या लेने आने वालों को 10 रुपये में प्लेटफार्म टिकट मुहैया कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम स्टेशनों की श्रेणी और फुटफॉल के मुताबिक तय कर दिए थे। इसके बाद से ही आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जैसे ए श्रेणी के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये का खरीदना पड़ रहा था। छोटे स्टेशनों पर 20 रुपये और दस रुपये तक टिकट के दाम तय हुए थे। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से टिकट के दाम कम कर दिए गए हैं। लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्लेटफार्म टिकट के दाम कम करने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को रिसीव करने जाने में अब आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें