जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइप लाइन के लाखों रुपये के पाइप चोरी हो गए। ये पाइप एक जगह पर रखे हुए थे। कंपनी के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइपलाइन को रखे लोहे के पाइप चोरी हो गए। इस संबंध में फर्म संचालक ने इलाका पुलिस को तहरीर दी है। चोरी की खबर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए फर्म अंबे इंटरप्राइजेज के संचालक करतार सिंह निवासी पीपला जनपद भरतपुर ने बताया कि एपको इंफ्रा टच प्राइवेट कंपनी से जल जीवन मिशन के अंतर्गत से मोदी, हसनपुर,जरैलिया वेश में पाइप डालने का ठेका ले रखा है। पाइपलाइन डालने को पाइप जरैलिया हसनपुर मार्ग पर एक जगह पर रखे हुए थे। यहां से 5.5 मीटर लंबे 23 पाइपों को बीते गुरुवार की रात चोरी हो गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद छानबीन की गई। कुछ भी पता न लगने पर पुलिस को तहरीर दी गई है।