फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की तस्वीरों ने रोक दी बरात: बराती और लोगों में हो गया विवाद, पुलिस ने इस तरह सुलझाया विवाद

Tue, 20 Feb 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरात में महापुरुषों की तस्वीरों को लेकर चलने पर बरातियों को रोक लिया गया। विवाद बढ़ते की पुलिस मौके पर आ गई। बाद में तस्वीरों को हटाने की बात पर मामला सुलझ सका। 
 
विज्ञापन
दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में बरात में दो महापुरुषों के चित्र लेकर चलने पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने बरात रोक ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। तस्वीरों को हटाने पर बात बनी और बरात चढ़ी।
विज्ञापन


कस्बा की मुस्लिम मंडी निवासी सुधीर कुमार की बरात मथुरा के गांव जुनसुटी निवासी मोतीलाल की पुत्री पूजा के साथ तय हुई थी। रविवार देर शाम करीब 8 बजे सुधीर बरात लेकर जुनसुटी पहुंचा। रात 9 बजे बरात चढ़ने लगी। इस दौरान दूल्हे के दोनों दो महापुरुषों के चित्र लिए कुछ लोग चल रहे थे। बरात थोड़ी ही दूर आगे बढ़ी तभी कुछ लोगों ने बरात रोक ली। तस्वीरों को लगाने पर आपत्ति जताई और हटाने की बात कही। काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं बनी तो सूचना पुलिस को दी गई।

बाद में बरातियों ने दोनो महापुरुषों की तस्वीरें हटा दीं तब जाकर बरात आगे बढ़ी और शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। दूल्हे के बहनोई और भीम आर्मी फरीदाबाद के जिला सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बरात में महापुरुषों की तस्वीरों को लेकर कुछ के लोगों ने आपत्ति जताई थी। दोनों तस्वीरों को बरात में से हटवा दिया। सतोहा चौकी प्रभारी कपिल नागर ने बताया कि तस्वीरों को लेकर विवाद हुआ था। मामले लड़की पक्ष ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें