फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा कर शारीरिक शोषण: जीवन साथी बनने की आई बारी तो हैवान बना प्रेमी,  फिर जो किया...जीते जी मर गई वो

Mon, 01 May 2023 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्रेम जाल में फंसाने के बाद प्रेमी ने शादी का वादा किया। पिछले चार वर्षों से उसके साथ संबंध थे, लेकिन जब बात शादी की आई तो प्रेमी हैवान बन गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि उसकी सारी उम्मीदें बिखर गईं। जिसके साथ वो सात फेरे लेकर जन्मों तक का रिश्ता जोड़ने का सपना देख रही थी, उसने ही ऐसी हैवानियत की कि युवती जीते जी मर गई। अब युवती ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

चार साल पहले हुई थी मुलाकात 

ट्रांस यमुना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि टेढ़ी बगिया निवासी रघुवेंद्र उर्फ मोहित से चार साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। रघुवेंद्र ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम

शादी की बात हुई तो किया इन्कार 

पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिजन रघुवेंद्र के घरवालों से शादी की बात करने पहुंचे, तो उन्होंने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद वो टूट गई। इसके बावजूद रघुवेंद्र 28 अप्रैल को जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा  

थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि रघुवेंद्र सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें