इमारत कराई गई खाली
सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। अपार्टमेंट में धुंआ भर गया, जिन फ्लैट में आग लगी थी, उनसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने घंटी बजाकर बचे हुए लोगों को जगाकर बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा ली, लेकिन धुआं भरे होने के कारण घंटों लोगों को बाहर रहना पड़ा।
ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम
दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ी
अपार्टमेंट में धुआं अधिक होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत हुई। संजय प्लेस फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त व रामकेश की धुएं से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग फ्लैट नंबर-702 की एसी की आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट होने से लगी थी। इसके बाद ऊपर स्थित फ्लैट में भी आग लग गई। आग से नुकसान फ्लैट नंबर-802 में अधिक हुआ है। अग्निशमन कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -
पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'