फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर से टहलने निकले थे फोटोग्राफर, बाइक की टक्कर से मौत

Mon, 15 Apr 2024 09:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर के बाहर 43 वर्षीय फोटोग्राफर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे मे ली है। 

 
विज्ञापन
मृतक संजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां-तहसील मार्ग पर रविवार रात को बाइक की टक्कर से 43 वर्षीय संजय शर्मा की मौत हो गई। वह घर से टहलने के लिए निकले थे। घटना के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


नालबंद, पंचकुइयां निवासी संजय शर्मा का फोटोग्राफी का काम है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात 10 बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। तहसील मार्ग पर आए। एक बाइक पर सवार दो युवक आए। वह तेज गति से बाइक चला रहे थे। उन्होंने संजय को टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। बाइक भी गिर गई, जिस पर सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोग संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, बाइक सवार युवक घटनास्थल से चले गए। इस कारण पुलिस को उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मृतक के भाई प्रवीन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाइक कब्जे में ले ली गई है। बाइक सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें