फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस पेट्रोल पंप व्यवसायी ने गरीब समझ कर दी नौकरी, उसका ही कर दिया कत्ल...कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Sat, 29 Mar 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पेट्रोल पंप व्यवसायी की हत्या में दंपती समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला 20 जनवरी 2016 का है। पेट्रोल पंप व्यवसायी का कार सहित अपहरण कर लिया गया। खंदौली मई रोड पर लूट के बाद उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
होटल राष्ट्रदीप के मालिक एवं सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिसने नौकरी देकर परिवार पालने का सहारा दिया, महिला ने षड्यंत्र कर उसी पेट्रोल पंप व्यवसायी की हत्या करा दी। अदालत में प्रत्यक्षदर्शी गवाह की गवाही अहम साबित हुई। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र नीरज कुमार बक्शी ने अपहरण, लूट, हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में थाना शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी रजनी उर्फ मीनू, उसके पति दिलीप और जगनेर के गांव खोटपुरा निवासी राम अवतार उर्फ रोहित को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना एत्मादपुर में कमलानगर निवासी ब्रजेश सिंह सिकरवार ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनका नगला परमसुख थाना एत्मादपुर में पेट्रोल पंप है। 19 जनवरी 2016 की शाम 6 बजे उनके पिता अनेक सिंह सिकरवार पंप से दिन भर की बिक्री के 9.10 लाख रुपये लेकर कार से घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे। फोन भी स्विच ऑफ हो गया।

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराया हमला...कौन है ओकेंद्र राणा, जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
विज्ञापन



 

उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने कार के साथ उनका अपहरण कर खंदौली मई रोड पर नकदी और मोबाइल लूटने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात के दो दिन बाद आरोपी दिलीप, उसकी पत्नी रजनी उर्फ मीनू और राम अवतार उर्फ रोहित को हिरासत में लिया। कब्जे से लूट के 8.51 लाख रुपये 2 मोबाइल बरामद कर जेल भेजा गया। 8 मार्च को आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप
 
विज्ञापन

भोला की गवाही रही अहम
आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया था। इससे आरोप साबित करना चुनौती थी। प्रत्यक्षदर्शी भोला अपनी गवाही पर अटल रहा। पंप से अंतिम बार व्यवसायी को पेट्रोल पंप पर काम करने वाली रजनी उर्फ मीनू के साथ कार में जाते देखा था। वह पहले पंप पर ही काम करती थी। उस दिन भी फिर से नौकरी मांगने आई थी। लिफ्ट लेने के बहाने कार में सवार हुई थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें