फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक से ऐसे हो रही पेट्रोल की चोरी, आप भी रहें सजग...वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Sun, 30 Jun 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

आगरा में बाइक से पेट्रोल चोरी का मामला सामने आया है। यहां रात में बाइक से पेट्रोल चोरी करते हुए दो युवक सीसीटीवी में कैद हो गए।  
 
विज्ञापन
बाइक से पेट्रोल चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में बाइक से पेट्रोल चोरी करते समय का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दो युवक देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल चोरी करते हुए कैद हुए हैं। जब बाइक के मालिक ने सुबह अपनी बाइक में पेट्रोल नहीं पाया तो उसने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखा। इसके बाद उसे सच्चाई मालूम हुई। 
विज्ञापन






 
विज्ञापन

ये मामला थाना थाना एत्मादौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 का है। बताया गया है कि घर के बाहर खड़ी बाइक से रोज-रोज पेट्रोल चोरी हो रही थी। इसके बाद बाइक मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें पेट्रोल चोर दिखाई दिए। आधी रात को दो युवक खाली बोतल लेकर आए। कुछ देर तक इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद बाइक के पास गए और बोतल में पेट्रोल का पाइप डालने के बाद चले गए। पेट्रोल जब बोतल में भर गया, तो उसे उठा ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें