फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मौसम: भीषण गर्मी, उमस ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 14 May 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा मंडल में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को आगरा सूबे में चौथा सबसे गर्म शहर रहा, तो वहीं शनिवार की सुबह से ही धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने आज पारा 46 डिग्री के पार पहुंचने की  चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में शुक्रवार को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजस्थान, सौराष्ट्र से चल रही गर्म हवा के कारण दिन में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा चौथे नंबर पर रहा। सूबे में झांसी सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को तापमान 46 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप के तेवर सख्त हो गए। सुबह 10 बजे धूप ऐसी चुभने लगी मानो दोपहर हो गई हो। सुबह की धूप में ही टंकी का पानी गर्म होने लगा था, जो दोपहर में खौलने लगा। स्कूलों की छुट्टी पूर्वाहुन 11 बजे हुई, पर स्कूल वैन से बच्चे दोपहर 12:30 बजे तक ही घर पहुंच सके। तब तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। लू के प्रकोप के कारण त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को छह बजे तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। 

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 45.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री ऊपर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अगले तीन दिनों में लू का प्रकोप बना रहेगा। तेज गर्मी के साथ उमस भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से चली हवा ने बढ़ाई उमस

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी से हवा चल रही है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में उमस बढ़ाए हुए हैं। दो दिन में यह हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी, जिससे आर्द्रता में कमी आ जाएगी। इस बीच उत्तर पश्चिमी शुष्क हवा भी शुरू हो गई, जिस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान बढ़ गया। अरब सागर से आने वाली हवा हल्की हैं, जो मध्य प्रदेश तक ही रह गई। इसका कुछ असर दक्षिणी उत्तर प्रदेश के शहरों के तापमान और आर्द्रता पर पड़ा है।

शहर     तापमान
झांसी     47.6 डिग्री
प्रयागराज     46.6 डिग्री
हमीरपुर    46.2 डिग्री
आगरा    45.5 डिग्री
कानपुर     44.5 डिग्री

 

चार दिन में पांच डिग्री उछला पारा

सप्ताह के शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। महज चार दिनों के अंदर पारा पांच डिग्री सेल्सियस उछल गया। लू के थपेड़ों ने बृहस्पतिवार से झुलसाना शुरू किया और 45.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। अप्रैल की तरह मई में भी आगरा प्रदेश के टॉप 5 गर्म शहरों में बना हुआ है।

दिन   अधिकतम तापमान
9 मई  40.7 डिग्री
10 मई 40.0 डिग्री
11 मई 42.7 डिग्री
12 मई   44.1 डिग्री
13 मई  45.5 डिग्री

विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें