फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ बैठक: भक्तों को भा रही है चंद्रोदय की खिचड़ी और फलहारी बाबा का प्रसाद

Sun, 21 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ: रोटी बनाते संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में सेवा का भाव सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां सेवाभावी लोग तरह-तरह से साधु-संतों के साथ कान्हा के भक्तों की सेवा कर रहे हैं। इसमें चंद्रोदय मंदिर का खिचड़ी प्रसाद और फलहारी बाबा शिविर का भोजन प्रसाद भक्तों को खूब भा रहा है।

विज्ञापन


16 फरवरी से वृंदावन में यमुना के तट पर आयोजित हो रहे वैष्णव कुंभ में साधु-संतों के दर्शन और सेवा के लिए लोग अनेक प्रयास कर रहे हैं। इस पवित्र भूमि पर आराधना कर रहे साधु-संत भी सेवाभाव में पीछे नहीं है। कथाओं की अमृत वर्षा हो रही है। इसी के बीच प्रसादी का वितरण भी यहां खूब हो रहा है। प्रत्येक पंडाल में प्रसादी भक्तों को खिलाई जा रही है। इसमें चंद्रोदय मंदिर का खिचड़ी प्रसाद श्रद्धालुओं की पसंद बना हुआ है। 

जनसंपर्क प्रमुख अनंतवीर्यदास ने बताया कि देवरहा बाबा घाट एवं जगन्नाथ घाट पर चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा प्रात: 8 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं हलवा का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को प्रात: 11 बजे से 2 बजे के मध्य मध्याह्न भोजन एवं शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे के मध्य नियमित रूप से पंडाल में बैठाकर भोजन परोसा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कुंभ में आने वाले संतों के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से सात्विक भोजन चावल, दाल, सब्जी एवं रोटी का वितरण सुदामा कुटी, जगन्नाथ मंदिर ज्ञान गुदड़ी एवं टटिया आश्रम के सामने किया जा रहा है। 

इसी तरह मेलाधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित फलहारी बाबा शिविर की भोजन प्रसादी भी चर्चा में है। यहां गर्म टिक्कर, चावल, दाल और सब्जी भक्तों को खूब भा रही है। यहां सुबह नाश्ता और फिर दोपहर और शाम को प्रसादी परोसने का अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें