बेवर। गांव भारापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर रामायण को काल्पनिक बताते हुए पोस्ट की गई। इसकी जानकारी के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। थाने पहुंच कर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी एक किशोर ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें हिंदू ग्रंथ रामायण को काल्पनिक बताया गया। इसकी जानकारी जब समाज के युवाओं को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। पता चला कि शेयर करने वाला भारापुर का रहने वाला है। कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को कई युवा थाने पहुंचे। तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में प्रदीप सिंह, धनंजय सिंह, राहुल चौहान, सौरभ चौहान, बृजेश चौहान, बलराम सिंह, आशीष सिंह, गौरव सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह बाबा शामिल रहे।