फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया से पीड़ित वेद की मदद के लिए बढ़े हाथ, 3.10 लाख रुपये हुए जमा

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने वेद के इलाज का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए कई दानवीर भी आगे गए हैं।
विज्ञापन
थैलेसीमिया से ग्रसित वेद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गंभीर अनुवांशिक रक्तरोग थैलेसीमिया से पीड़ित चार साल के मासूम वेद गर्ग की आर्थिक मदद के लिए दानवीरों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए वेद को मदद की दरकार है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। दानवीरों ने 2.10 लाख रुपये जमा कराए हैं। अब तक 3.10 लाख रुपये जमा हुए हैं।

विज्ञापन


खेरागढ़ निवासी वेद गर्ग नौ माह की उम्र से थैलेसीमिया से पीड़ित है। दिल्ली के एम्स से वेद का उपचार चल रहा है। नियमित दवाइयां व रक्त चढ़ाया जा रहा है। जिनसे मासूम के शरीर में आयरन बढ़ रहा है। गुर्दे व अन्य अंगों पर दुष्प्रभाव हो सकता है। 

चिकित्सकों का कहना है कि वेद का जीवन बचाने के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना होगा। यह ट्रांसप्लांट जयपुर स्थित ‘साउथ ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट फॉर थैलेसीमिया’ में होगा। ट्रांसप्लांट के लिए 10.90 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। 
विज्ञापन


वेद के पिता जितेंद्र्र गर्ग मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पुनीत कार्य में मासूम की आर्थिक मदद के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं। 

विज्ञापन

यहां जमा करा सकते हैं सहायता राशि
यदि आप वेद की आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि खाता संख्या-0354101031176 (खाता धारक जितेंद्र गर्ग) आईएफसी कोड-सीएनआरबी 0000354 में जमा करा सकते हैं। आप कैनरा बैंक के इस खाते में चेक, एनएफटी व डिजिटल माध्यम से भी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। मदद करने वालों के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।

ये हैं दानवीर
- दर्शन लाल अरोड़ा : 11000 रुपये
- पवन कुमार : 11000 रुपये
- कुमारी सोना : 6000 रुपये
- अंजू जैन : 5100 रुपये
- विनोद कुमार : 5100  रुपये
- प्रभात मंगल : 5000 रुपये
- रमेश चंद बंसल : 5000 रुपये
- पंचशील शर्मा : 5000 रुपये
- सोमिल गर्ग : 5000 रुपये
- बीरेंद्र सिंह : 5000 रुपये
- रमेश चंद : 5000 रुपये
- भूषण वर्मा : 5000 रुपये
- जीसी मुलानी : 5000 रुपये
- राम प्रकाश, मीना शर्मा, रावू गर्ग, अनिल कुमार, रोहित जिंदल, मयंक अग्रवाल, संजय गोयल, प्रीति शर्मा, तनिष्क गुप्ता, मनोज कुमार, विपिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ब्रजमोहन मित्तल ने भी सहायता राशि दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें