फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंउेशन की मुहिम से जुड़े लोग, पौधों को बांधी राखी

विज्ञापन
पर्यावरण रक्षा के लिए पेड़ को राखी बांधती प्राची - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान से कई संगठन और छात्र-छात्राएं जुड़ रहे हैं। रविवार को जिले भर में बालिकाओं, युवतियां और लोगों ने पेड़ पौधों को राखी बांध उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर अमर उजाला फाउंडेशन ने पेड़ों की रक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जगह-जगह गोष्ठियां आदि आयोजित कर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। रक्षाबंधन पर भी अमर उजाला के इस अभियान को बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी समर्थन दिया। गांव रठेरा, कस्बा बेवर, भोगांव, शहर के मोहल्ला कटरा, अवध नगर, स्टेशन रोड सहित कई स्थानों पर बालिकाओं और युवतियों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही पौधों को भी राखी बांधी।
युवक मंगलदल ने अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान को औंछा में सहयोग प्रदान किया। यहां च्यवन ऋषि आश्रम पर लगे पौधों को युवक मंगलदल के सदस्यों ने पौधों को राखी बांधी और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोहिनी राजपूत, दिव्या राजपूत, कंचन राजपूत, चंचल राजपूत, पिंकी राजपूत, संध्या राजपूत, शिवानी, खुशबू, विपन कुमार, शिवम आदि युवक और युवतियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें