फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: वायरल बुखार-मांसपेशियों में दर्द...फिर हो गया आई फ्लू; ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Tue, 01 Aug 2023 03:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में वायरल बुखार-मांसपेशियों में दर्द के साथ लोगों को आई फ्लू की समस्या हो रही है। ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश के मौसम में मरीजों पर बीमारी की दोहरी मार है। वायरल बुखार, मांसपेशियों में दर्द और फिर आई फ्लू भी हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे 20-25 फीसदी मरीजों में दिक्कत मिल रही है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2851 मरीज आए। इसमें से मेडिसिन विभाग में 557, नेत्र रोग विभाग में 205 और बाल रोग विभाग में 198 मरीज आए। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीज भी आ रहे हैं, जिनको बुखार-खांसी, शरीर में दर्द, थकान और आंखों में दर्द, गर्म होने की परेशानी बताई। 

यह भी पढ़ेंः- बजट के अभाव में दम तोड़ रहीं योजनाएं: आगरा में 250 TTSP टंकियां...तो अग्निशमन केंद्र से लेकर अधूरे पड़े पुल

विज्ञापन

फॉलोअप में जब दिखाने आए तो उनको आईफ्लू भी हो गया। ऐसे 20-25 फीसदी मरीज हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल फीवर के मरीजों में कमी नहीं आई है। अभी मरीजों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द, आंखों में दर्द, बेचैनी की दिक्कत मिल रही है। थकावट और भूख कम लग रही है। खराश, गले में दर्द और छाती में जकड़न की भी परेशानी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत

 

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन ने बताया कि 82 मरीजों में आई फ्लू मिला। इनमें से 37 मरीजों की आंख और पलकों पर सूजन भी मिली। इनमें 10-15 बच्चे ऐसे रहे, जिसमें जलन-खुजली होने पर आंखों को रगड़ दिया। इससे परेशानी और बढ़ गई। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी में 3800 मरीजों में से बुखार-खांसी, आई फ्लू के अलावा त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक है। मरीज खुजली, फंगल इन्फेक्शन, बाल गिरने की परेशानी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

 

ठसाठस भरा हॉल, पर्चे-दवा के लिए धक्कामुक्की

सोमवार को एसएन और जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ से व्यवस्था चरमरा गईं। सुबह 10 से 12 बजे तक हॉल ठसाठस भर गया। जल्दी पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए धक्कामुक्की रही। इससे बुजुर्ग और महिला मरीजों की हालत खराब हो गई। इस पर गार्ड ने मरीजों को लाइन में लगवा कर व्यवस्था संभाली।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक
 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल-

  • ठंडा पानी और आइसक्रीम से बचें।
  • पानी उबालकर ठंडा होने पर पीएं, हाथों की सफाई रखें।
  • आंखों को रगड़े नहीं, हाथों को साफ करके ही छुएं।
  • थकान, मांसपेशियों में दर्द और आंखों में दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • खराश होने पर गुनगुने पानी और नमक डालकर गरारे करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें