फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के 21 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कृषि विभाग के एक सेवानिवृत्त लिपिक के अवशेष का भुगतान 21 वर्ष बाद भी नहीं हो सका है। प्रार्थी ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक रामसेवक शर्मा का आरोप है कि वह कृषि विभाग, एटा से 31 जुलाई 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके ऊपर विभाग का कोई बकाया नहीं है। उन्होंने सेवानिवृत्ति के समय ही अवशेष दावों के बिल विभाग में जमा कर दिए थे। लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो सका है। इस संबंध में तत्कालीन प्रभारी मंत्री सुरेश पासी से भी शिकायत की गई थी। उन्होंने ने भी भुगतान के लिए एटा प्रशासन को निर्देशित किया था। शिकायत पर तत्कालीन राष्ट्रपति ने भी 20 फरवरी 2015 को तत्कालीन मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब रामसेवक शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें