फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वंदे भारत एक्सप्रेस में दिया गया बदबूदार खाना, शिकायत पर स्टाफ मानने को तैयार नहीं; भड़के यात्री

Fri, 30 Jun 2023 03:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को बदबूदार खाना दिया गया। शिकायत पर स्टाफ मानने को तैयार नहीं था। इस पर यात्री भड़क गए। 
विज्ञापन
Agra News: वंदे भारत एक्सप्रेस में दिया गया बदबूदार खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों को बदबूदार खाना दिया गया। इस पर यात्री भड़क गए और खाने को वापस कर दिया। खाना वापस करने पर स्टाफ यह मानने को तैयार नहीं था कि खाना खराब है। जब यात्रियों ने स्टाफ से उस खाने को खाने के लिए कहा तो वह इधर-उधर ताकने लगे। 

विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें यात्री खाने की गुणवत्ता खराब होने पर हंगामा कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच में यात्री उनको दिए गए खाने से दुर्गंध आने की शिकायत कर रहे हैं। इस पर स्टाफ कह रहा है कि खाना खराब नहीं है। 

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर यात्री भड़क जाते हैं। यात्रियों ने कहा कि यदि यह खाना खराब नहीं है तो तुम इसे खाकर दिखाओ। खुद को फंसता देख स्टाफ ना-नुकुर करने लगता है। इस पर यात्री और स्टाफ में तीखी बहस शुरू हो जाती है। हैरान करने वाली बात यह रही कि खराब खाना परोसने के बाद भी स्टाफ इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं दिखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें