फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गूंजा श्री पारस मामला: सामाजिक न्याय मंत्री से मिले आगरा के अधिवक्ता, एसआईटी जांच की मांग

Thu, 15 Jul 2021 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अधिवक्ताओं को एसआईटी जांच कराने के लिए पत्र लिखने आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मिले आगरा के अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले से दिल्ली में मुलाकात की। उन्हें अस्पताल संचालक के इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं को प्रकरण की एसआईटी जांच कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को लिखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


श्री पारस अस्पताल के संचालक का सात जून को वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह ऑक्सीजन मॉकड्रिल में 22 मरीजों की मौत होने की बात कह रहे हैं। मामले में न्यू आगरा पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसकी विवेचना की जा रही है। 

फोरेंसिक लैब भेजे गए डीवीआर और दो मोबाइल 
अस्पताल की डीवीआर व दो मोबाइल जांच के लिए गाजियाबाद फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। वहीं, पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और नि:शुल्क कानूनी लड़ाई के लिए युवा अधिवक्ता संघ ने पैनल बनाया है। पैनल में शामिल अधिवक्ता पीड़ितों की ओर से श्रीपारस अस्पताल संचालक व अन्य के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने को अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने प्रकरण की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने कराने की मांग को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदस अठावले से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने मंत्री को बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर आगरा की जनता में रोष व्याप्त है। 

संबंधित खबर- श्री पारस अस्पताल प्रकरण में बड़ा खुलासा: 26 अप्रैल की सुबह बंद किए गए थे सीसीटीवी कैमरे

पीड़ितों की ओर से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। मगर, अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। नितिन वर्मा ने बताया केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह घटना की एसआइटी जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे। इस दौरान युवा अधिवक्ता संघ के सुनील शर्मा, योगेश लवानिया, पंकज सिंह, अरविंद गौतम, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें