फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतगणना आज, तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आज जिले के नौ ब्लॉकों में चयनित स्थलों पर पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। शनिवार को दिन भर अधिकारी मतगणना की तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। सभी मतगणना स्थलों पर निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में टेबिल लगाने और बैरीकेडिंग का काम चलता रहा। रविवार को सुबह आठ बजे से सभी स्थलों पर मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 11945 प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव में प्रतिभाग किया है।
इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर सभी पदों के लिए दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी न्याय पंचायतों में छह-छह टेबिलें मतगणना के लिए लगाई जाएंगी। रविवार को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को दिन भर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सभी मतगणना स्थलों पर निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में टेबिल लगाने के साथ ही बैरीकेडिंग और जाली लगाने का काम किया गया। रविवार को मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबिल पर कुल छह कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, चार मतगणना सहायक और एक सफाईकर्मी शामिल है। सफाईकर्मी की ड्यूटी मतपेटिकाओं को लाने और ले जाने के लिए लगाई गई है। वहीं कुल नो आरओ और 170 एआरओ भी मतगणना कराने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें