फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर में दो गुनी हुई संक्रमितों की संख्या, एक महीने में 76 लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पहली लहर को एक महीने में ही पीछे छोड़ दिया है। पहली लहर में एक साल में जितने मरीजों की मौत हुई थी, उतने मरीजों की मौत दूसरी लहर में सिर्फ अप्रैल के महीने में ही हो गई। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक जिले में 76 मरीजों की मौत हुई थी। अब यह आकंड़ा 155 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2020 में अप्रैल महीने से जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलना शुरू हुआ था। कोरोना की पहली लहर में एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक जिले में कुल 3790 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 76 संक्रमितों की मौत हुई थी। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर ढहाना शुरू कर दिया। इस बार संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि जिले में एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक 3849 नए संकमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7639 पहुंच गई है। जबकि मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। अप्रैल के महीने में जिले में 79 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का का आंकड़ा बढ़कर 155 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें