कासगंज। जिला में ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए दाखिल सभी नामांकन जांच में सही पाए गए। इसके बाद 28 ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं, प्रधान पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
कासगंज में ग्राम पंचायत मनोटा के प्रधान पद के लिए अजय कुमार, उनकी पत्नी ब्रजेश कुमारी, महेश चंद्र उनकी पत्नी कुसुमा देवी ने नामांकन दाखिल किए। वहीं, सातों विकास खंड में 28 सदस्य पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुुए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी सही पाए गए। इसके बाद कासगंज की ग्राम पंचायत बहोरा में वार्ड 2, इखौना में वार्ड 1, कांतौर वार्ड 4 , अमांपुर में ग्राम पंचायत नौआबाद वार्ड 11, जारई वार्ड 7, जाटऊ अशोकपुर वार्ड 9,बरीखेड़ा वार्ड 5, भगृवासिनी वार्ड 1, गंजडुंडवारा में ग्राम पंचायत अहमद देव नगर वार्ड 3, गनेशपुर भाटान वार्ड 11, नगला भगना वार्ड 4, पटियाली ग्राम पंचायत नगला बेरू वार्ड 7, मेदपुर वार्ड 1 व 10, सहावर में ग्राम पंचायत कनोई वार्ड 4, कुवरपुर वार्ड 2, सिढ़पुरा में ग्राम पंचायत बसई वार्ड 7 व 12, सोरों में गुरहना लुहर्रा, वार्ड 2, तोलकपुर वार्ड 2, 8, 9 व 11, भाऊपुर वार्ड 7 व 9, उढ़ेर पुख्ता वार्ड 9, कुढ़ार वार्ड 13, चकेरी वार्ड 4 के सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र वापसी का मौका है। वापसी के बाद जो भी प्रत्याशी शेष रह जाएंगे उनको प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
पंचायत उपचुनाव के नामांकन की जांच में सभी नामांकन सही पाए गए हैं। सदस्य के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत