कासगंज। जिलाधिकारी के निरीक्षण में गल्ला मंडी के धान खरीद केंद्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा खराब मिलने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। विपणन निरीक्षक को इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने धान की खरीद की स्थिति का आकलन करने के लिए गल्ला मंडी के खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटों में से एक कांटा खराब पाया गया। केंद्र पर कांटा खराब होने के बाद भी न तो मंडी समिति से डिमांड ही की गई और न ही इसके संबंध में कोई सूचना ही पूर्व में दी गई। जिससे कांटा बदला जा सके। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विपणन निरीक्षक राजेश सिंह को धान खरीद प्रभावित करने का दोषी मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।