फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्मी में जंक फूड और बाहर का खाना पड़ रहा भारी, उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ी; डॉक्टरों ने किया अलर्ट

Fri, 26 Jun 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी के बीच बाहर का खाना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है और एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बाहर का खाना लोगों के पेट को खराब कर रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हड्डी रोग संबंधी मरीज भी चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को बाहर के खाने से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आवासीय कोठी में मौत का कारखाना: आग की लपटों में घिरे लोग, धुएं से घुटने लगीं सांसें, आगरा आग हादसे की तस्वीरें


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को कुल 2,220 मरीज पहुंचे, जिसमें 816 नए और 1,404 पुराने मरीज रहे। सुबह से मरीज और तीमारदार पर्चा बनवाने की लाइन में लगे रहे। इसके बाद मेडिसिन विभाग में लंबे इंतजार के बाद चिकित्सक को दिखाने का नंबर आया। सबसे अधिक 782 मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द के रहे। इस मौसम में लोगों को हड्डी संबंधी रोग भी परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी



कई लोगों पसलियों के दर्द की शिकायत लेकर आए। वहीं त्वचा रोग के मरीज भी ओपीडी में आ रहे हैं। त्वचा रोग के डॉ.यतेंद्र चाहर ने बताया कि गर्मी के कारण पसीना अधिक आने से खुजली और अन्य त्वचा की बीमारी हो रही है। लोगों को बचने के उपाय बताए गए। प्राचार्य डॉ.प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने पर पर्चा बनवाने के लिए काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाती है।

ये भी पढ़ें -  UP: पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसे है हाल


ओपीडी में मरीजों की संख्या
मेडिसिन विभाग-782

हड्डी विभाग- 278
त्वचा विभाग-106

ये भी पढ़ें -   UP: पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई छात्रा मिली, गोद में बच्चा और ऐसी हालत; देखकर मां के छलक पड़े आंसू

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें