दिल्ली की युवती से आगरा के युवक ने शेयर चैट से दोस्ती कर ली। इसके बाद चैटिंग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसे आगरा बुलाकर होटल में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की कहने पर मंदिर में शादी कर ली। बाद में साथ रहने की कहने पर धमकी देने लगा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वर्तमान में जयपुर में रह रही है युवती
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली युवती वर्तमान में जयपुर में रह रही है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के मुताबिक, युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती छह महीने पहले शेयर चैट पर श्याम विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। दोनों चैटिंग करने लगे।
ऑनलाइन वीडियो चैटिंग कर बनाई वीडियो
आरोप है कि ऑनलाइन वीडियो चैटिंग का प्रमोद ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। एक मई को फोन करके धमकी दी कि अगर, अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और रुपये लेकर नहीं आओगी तो परिवार को जान से मरवा देगा। उसकी चैटिंग वायरल करके बदनाम कर देगा। इससे युवती घबरा गई। वह आगरा आ गई।
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
प्रमोद उसे सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने की कहने पर मंदिर में शादी रचा ली। रुपये और प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए। इसके बाद फिर से आने के लिए बोल दिया। एक घर में उसे अलग रखने का आश्वासन दिया। वह जब भी आगरा आने की कहती, वो ब्लैकमेल करता। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस सबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना