फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की मौत, पांच घायल

Tue, 29 Oct 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसा मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में गांव किरथुआ के समीप हुआ। मंगलवार सुबह जेवीटीएस गार्डन सी 33 छतरपुर, नई दिल्ली निवासी मेजर जनरल कुणाल मुखर्जी, माइना मुखर्जी, जार्जीना मैडाक्स, शैफाली पुत्री सुशील मेहरोत्रा कार से लखनऊ जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: रात में बीमार 'बूढ़ी मां' को बेसहारा छोड़ गए 'अपने', रेलवे स्टेशन पर कराहती मिली
विज्ञापन


कार ड्राइवर देवेंद्र सिंह चला रहा था, जो मूल रूप से गांव गंगापुर थाना टप्पल, अलीगढ़ का रहने वाला था। आगरा आने पर शैफाली ने ड्राइविंग शुरु कर दी। करहल क्षेत्र में गांव किरथुआ के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन

कार की रफ्तार का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हादसे में ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे चालक देवेंद्र की मौत हो गई थी, वहीं कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस और यूपीडा कर्मचारी पहुंच गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक देवेंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा जिला अस्पताल भेजा गया। कार सवार सभी सभी लोग एक एनजीओ चलाते हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें