खंदौली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। मायावती के जन्मदिन पर पार्टीजनों ने बसपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विक्की प्रधान, जवाहरलाल उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय, गांधी उपाध्याय, सोहित शर्मा, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र उपाध्याय और राहुल सिंह मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बसपा सुप्रीमो के दीर्घायु की कामना की।
इंसेट
जगनेर में बसपाइयों ने काटा केक
जगनेर। जगनेर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देते हुए कहा कि मायावती की सरकार में हर वर्ग खुश था। चारों ओर विकास हो रहा था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 28 से एडवोकेट रामभारत उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ बहन कुमारी मायावती का जन्म दिन केक काट कर मनाया। इस दौरान आकाश शर्मा, अनिल उपाध्याय, बिट्टू बिठौलिया, पवन उपाध्याय, ऋषि उपाध्याय, सतीश मुदगल, विशाल उपाध्याय, रानू प्रजापति, सचिन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया जन्म दिन
केक काटकर मनाया जन्म दिन