फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Murder: वृद्धा चीख भी नहीं सकती थी, छत पर कमरों में सो रहे थे बेटे; किसी ने बेरहमी से काट दिया गला

Tue, 14 Mar 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर में वृद्धा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वृद्ध महिला घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात को घर के सदस्यों ने जब वृद्ध महिला का शव देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
लोगों से घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली में रविवार की रात जान गंवाने वाली वृद्ध शारदा देवी मूक बधिर थीं। वह चीख सकतीं तो शायद जान बच सकती थी। घटना के समय दोनों पुत्र छत पर बने कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव किल्ली निवासी विधवा शारदा देवी (72) के चार बेटे हैं। दो पुत्र मंजेश और संजेश उनके साथ ही छत पर बने दो अलग-अलग कमरों में परिवार के साथ रहते हैं। दो पुत्र गांव के बाहर रह कर जीवन यापन कर रहे हैं। पुत्रों ने बताया कि मां मूक बधिर थीं। वह गर्मी शुरू होते ही घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सोने लगी थीं। रविवार की रात किसी ने उनकी गला काट कर हत्या कर दी। इस बारे में उन लोगों को सोमवार की सुबह करीब चार बजे जागने पर जानकारी हो सकी। मां बोलने में समर्थ होतीं और चीखतीं तो शायद जान बच सकती थी। हत्या करने वाला कौन हो सकता है, इसको लेकर भी पुत्रों के पास कोई जवाब नहीं था।

ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खुलासे के प्रयास में जुटीं तीन टीमें

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। स्वाट, सर्विलांस और प्रभारी निरीक्षक बेवर के निर्देशन में टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। पुलिस को कुछ सुराग भी हासिल हुए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का सफल अनावरण करेगी।

अपनों पर भी घूम रही शक की सुई

वृद्ध शारदा देवी की हत्या के मकसद की जानकारी पुलिस जुटा रही है। हत्या करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति है या अपना इसको लेकर पुलिस गहनता के साथ छानबीन में जुटी है। शक की सुई अपनों के ईद-गिर्द भी घूम रही है। पुलिस जांच में किसी भी पहलू को नजर अंदाज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें