फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, इस महीने में दिखेगी दौड़ती हुई; पहले चरण में पिलर पर लगा अंतिम गर्डर

Tue, 14 Mar 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छह किमी दूरी पर दिसंबर में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारी है। परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने बताया कि पहले चरण में छह किमी रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन करना है। 

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो ट्रेन के तीन एलिवेटेड भाग का सिविल कार्य सोमवार को पूरा हो गया। दोपहर को पिलर पर अंतिम गर्डर लगाया गया। अब इस पर ट्रैक और सिग्नल लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने बताया कि पहले चरण में छह किमी रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन करना है। इसके लिए ताज पूर्वी, बसई और फतेहाबाद रोड एलिवेटेड स्टेशन का सिविल कार्य पूरा हो गया है। इसमें 684 पाइल, 171 पाइलकैप और 171 पियर पिलर लगाए गए हैं। सोमवार को 160 टन वजनी और 28 मीटर लंबा यू-गर्डर लगाया गया है।

अब इस पर रेलवे ट्रेक, सिग्नल और ऊर्जा के लिए ट्रैक्शन, टेली कम्युनिकेशन समेत अन्य कार्य भी तेज गति से किए जा रहे हैं। इस रूट कर बचा हुआ 2.8 किमी रूट का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद तक मेट्रो का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान

विज्ञापन

दो चरणों में 29.4 किमी का है मेट्रो ट्रेन का रूट

मेट्रो ट्रेन का रूट 29.4 किमी है, इसमें 27 स्टेशन बनने हैं। इसे दो चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में ताज पूर्वी से सिकंदरा के बीच 14 किमी रूट है। इसमें 13 स्टेशन होंगे, जिसमें से 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। दूसरे चरण में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किमी का रूट है। इसमें 14 एलिवेटेड स्टेशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें