फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में वृद्ध को ट्रक ने कुचला, खेत पर भैंस लेकर जा रहा था; मौत से घर में मचा कोहराम

Sat, 15 Jun 2024 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सुबह-सुबह खेत पर भैंस लेकर जा रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। घायल को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
वृद्ध को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन मार्ग स्थित सौंख-राधाकुंड बाईपास के समीप भैंस लेकर खेत पर जा रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दसविसा के सैनी मोहल्ला निवासी दीपू सैनी सुबह अपनी भैंस लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही दीपू सैनी गोवर्धन-राधाकुंड बाईपास के समीप पहुंचे ही थे तभी मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने पैदल चल रहे दीपू सैनी में टक्कर मार दी स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल वृद्ध को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। दीपू सैनी की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस द्वारा वृद्ध के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें