फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो साल के मासूम की हत्या का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, कत्ल कर गेहूं की बोरी के नीचे दबा दी थी लाश

Sat, 15 Jun 2024 11:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में दो साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को गेहूं की बोरी के नीचे छिपा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने  चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
मासूम रूपेंद्र की फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में जमीन की रंजिश में हुई दो वर्ष के मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में पुलिस हत्यारोपी परिवार की महिला, उसका बेटा व नाबालिग बेटी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हाथी निवासी देवेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह के इकलौते दो वर्षीय पुत्र रूपेंद्र की 2 जून को परिवार की ही महिला बर्फी देवी, उसके पुत्र रवि, रॉकी उर्फ अनिल व नाबालिग बेटी ने 2 जून की सुबह 11 बजे अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर में ही गेहूं की बोरी के नीचे दबाकर त्रिपाल से ढक दिया था। आरोपी उसे बच्चे को गांव के बाहर गुफा में खोदे गए गड्ढे में दफना पाते उससे पूर्व मामला खुल गया था।

पुलिस हत्यारोपी बर्फी देवी, रवि व नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौथे हत्यारोपी रॉकी उर्फ अनिल फरार हो गया था। शुक्रवार शाम पांच बजे पुलिस ने रॉकी उर्फ अनिल को बजहेरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि चौथे हत्यारोपी रॉकी उर्फ अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें