फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुर्जुग की हत्या से सनसनी, पुत्रवधू के कमरे में घुसने से रोकने पर दबंग युवक ने की मारपीट

Tue, 12 Oct 2021 10:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

युवक मृतक की पुत्रवधू के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान रामखिलाड़ी जाग गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। लेकिन युवक ने उनके नाजुक अंगों पर प्रहार कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमसाबाद के गांव इकलासपुरा में सोमवार रात एक दबंग युवक ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। दबंग ने बुजुर्ग के नाजुक अंग में लात मार दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ बेटे ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के गांव इकलास पुरा के रहने वाले बबलू के मुताबिक, सोमवार रात उनके पिता रामखिलाड़ी और पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान घर में गांव का ही श्यामू कूद आया। युवक उनके छोटे भाई मनीष की पत्नी के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। दरवाजे पर आहट होने के कारण उनकी नींद टूट गई। इस पर उसने श्यामू को टोका और कमरे में घुसने से रोका। इस पर आरोपी श्यामू ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर बबलू के पिता रामखिलाड़ी भी जाग गए। रामखिलाड़ी ने अपने बेटे बबलू को बचाने का प्रयास किया।
आरोपी ने लात मारकर किया हमला
इसी बीच आरोपी ने रामखिलाड़ी के नाजुक अंग में लात मार दी। रामखिलाड़ी के बेहोश होने पर आरोपी श्यामू भाग निकला। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सत्यनारायण और थाना अध्यक्ष आनंदवीर ने मौके पर छानबीन की है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन रथ यात्रा: ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, कहा- सूबे में माफिया राज, किसानों पर अत्याचार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें