फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से टूटे ओएचई के तार, रेल यातायात प्रभावित

विज्ञापन
टूंडला-कानपुर रेलखंड पर ओएचई तारों पर गिरा पेड़ - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानुपर रेलखंड के सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को बारिश से पेड़ टूटकर गिरने से ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) के तार टूट गए। इसके चलते ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने टूटे ओएचई तारों को ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। तकरीबन डेढ़ घंटे तक अप और डाउन ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के फिरोजाबाद-इटावा सेक्शन में सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे करीब तेज बारिश से पेड़ टूटकर ओएचई तारों के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से ओएचई तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। ऐसे में अप एवं डाउन रेलट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। घटना की तत्काल जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी गई।
सूचना पर पहुंचे विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर दोपहर 12.25 बजे करीब ओएचई के टूटे हुए तारों को ठीक किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इससे जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, कालका मेल, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और गुड्स ट्रेनों सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें