फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सरकार गठित: जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ के साथ खिंचा विकास का खाका, देखिए ब्रज की तस्वीरें

Tue, 13 Jul 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा मंडल में ली गई शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. मंजू भदौरिया ने शपथ ली। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय पर उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने भी कर्तव्य पालन की शपथ ली है। आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही जिले के गांवों का विकास का खाका खिंचने लगा। सोमवार को पहले वेटरनेरी विवि में डीएम नवनीत सिंह चहल ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। उसके बाद जिला पंचायत के हॉल में जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें छह समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया। सोमवार शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजते ही प्रारंभ हो गया। डीएम द्वारा अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अध्यक्ष ने एक-एक करके सभी 32 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह व मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा के अलावा सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन


 

मैनपुरी में शपथ के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अध्यक्ष और अध्यक्ष ने सदस्यों को दिलाई शपथ 
मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने मौजूद सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया 17 सदस्यों के साथ पहुंचीं। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष द्वारा सभी 18 सदस्यों को शपथ दिलाते ही जिला पंचायत का गठन पूर्ण हो गया। अध्यक्ष ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि वे जिला पंचायत के माध्यम से जिले का विकास करने के लिए प्रयास करेंगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एके राय, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश चंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, गोविंद भदौरिया, अंकुर अग्निहोत्री, अरविंद तोमर मौजूद रहे। 

कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में सदस्यों के साथ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज: कुल 14 ने ली शपथ
कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सोमवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप को शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण में शामिल अन्य 13 सदस्यों को शपथ दिलाते हुए आपसी सामंजस्य से जिले में बेहतर विकास कार्य कराए जाने का भरोसा दिया। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, अभय यादव, आराम सिंह शाक्य, सितारा कश्यप, सोनू बाला, पूनम शाक्य, भावना राजपूत, अवनीश सोलंकी, कमल सिंह, हेमलता वर्मा, सी देवी, विकास यादव, मुरसलीन ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुये कहा कि जिले के विकास की चाबी अध्यक्ष के हाथ में सौंप दी गई है। अपने अधिकारों और दायित्वों को समझें तथा जनहित और सर्वहित में विकास कार्य कराने के निर्णय लें। जिलाधिकारी ने सभी से अनुरोध किया कि जिम्मेदार नागरिक बनें ।शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुन्दर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उज्जवल अंबेश, मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद: जिला पंचायत में नई सरकार पदारूढ़, अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ  
फिरोजाबाद जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह को डीएम चंद्र विजय सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा ने परचम फहराया है, उसी प्रकार सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास की भावना के साथ युवा टीम काम करेगी। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों का परिणाम है कि शहर से लेकर गांव तक जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की नई टीम गांव का बेहतर विकास कराएगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि हर्षिता सिंह जिले में विकास का नया अध्याय लिखेंगी। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सिरसागंज विधायक को किंगमेकर बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अहसान को वह ब्याज सहित चुकाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 जिला पंचायत सदस्यों को दबंगई के बल पर राजस्थान सरकार के संरक्षण में रखा। दबाव बना कर शपथ ग्रहण समारोह में आने से जिला पंचायत सदस्यों को रोका गया। मंचासीन अतिथियों का इंजीनियर सुमित प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने स्वागत किया। 
 

एटा में शपथ के दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
एटा: जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 27 सदस्यों ने ली शपथ

एटा जीटी रोड स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित 27 सदस्यों ने शपथ ली। सोमवार सुबह से ही जनेश्वर मिश्र सभागार में अधिकारियों सहित सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह 11 बजे के बाद डीएम सहित सीडीओ अवधेश बाजपेयी वहां पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद अध्यक्ष ने मौजूद 27 सदस्यों को शपथ दिलाई। बाद में जिला पंचायत के सभागार में बैठक हुई। जिसका संचालन अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया गया। सदस्यों ने समितियों के गठन का अधिकार अध्यक्ष को दिया। सदन में रखे गए प्रस्ताव को सर्व सम्मति से स्वाीकार किया गया। इस अवसर पर बीएसए संजय सिंह सहित कई अधिकारी और सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

आगरा में मंजू भदौरिया को शपथ दिलाते डीएम पीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. मंजू भदौरिया ने शपथ ली। भाजपा की मंजू भदौरिया तीन जुलाई को निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं थीं। शपथ समारोह में सांसद राजकुमार समेत भाजपा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि मंजू भाजपा से दूसरी और जिले में चौथी महिला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया उच्च शिक्षित एमबीए और पीएचडी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें