फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा काम न करने पर तीन केंद्रों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ पाए हैं। वहीं, जो केंद्र जुड़े भी हैं, उनका सीसीटीवी कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है। कॉलेजों में फर्नीचर की व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे तीन परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। बाकी कॉलेजों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने श्रीमती महादेवी पीजी कॉलेज भरौल फिरोजाबाद, आरजे महाविद्यालय, रायपुर, अलीगढ़ और श्री भवानी सिंह महाविद्यालय, टेढ़ी बगिया, आगरा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कुलपति के निर्देश है कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से न जुड़ने वाले कॉलेजों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इनके साथ जिन कॉलेजों में संसाधन नहीं है, उनको बदला भी जाएगा। परीक्षा केंद्रों को डिबार भी किया जा सकता है। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में जो भी बाधा उत्पन्न करने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें