फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 5वीं की मान्यता और कक्षा 8वीं तक की चल रही थीं कक्षाएं, इस बड़े स्कूल की ब्रांचों पर छापा

Tue, 28 Mar 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिंपकिंस स्कूल की तीनों शाखा में पुलिस के साथ पहुंचे नगर शिक्षा अधिकारी ने जांच की, टीम को कक्षा चलती नहीं मिली। संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नगर शिक्षा अधिकारी ने सिंपकिंस प्राइमरी स्कूल की तीन शाखाओं पर सोमवार को छापा मारा। संचालक को नोटिस व चेतावनी दी गई। यहां शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन करने और बिना मान्यता के कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं चलाने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


नगर शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल और शासन स्तर से शिकायत आई थी कि सिंपकिंस प्राइमरी स्कूल शाहगंज, जयपुर हाउस और दुष्यंत नगर बोदला सिकंदरा शाखा में कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई कराई जा रही है। जबकि मान्यता कक्षा पांच तक ही है। इनमें शिक्षा के अधिकार का भी पालन नहीं हो रहा है। पुलिस बल के साथ तीनों शाखाओं पर जांच की है।

उन्होंने बताया कि अभी यहां कोई भी कक्षा चलती नहीं मिली। नोटिस देकर चेतावनी दी गई कि यदि एक अप्रैल से कक्षा 6 से 8 तक प्रवेश लेकर पढ़ाई होती मिली तो स्कूल को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - RTI: सूचना में देरी पर फंसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, वेतन से कटेंगे 25 हजार रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें