फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट, लंबे समय से चल रहे गैरहाजिर

Tue, 02 Nov 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोर्ट ने कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए। इसके बावजूद भी हाजिर नहीं हुए। हाईकोर्ट ने मुकदमे के शीघ्र निस्तारण के आदेश किए हैं। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम ने थाना अछनेरा के एक मामले में काफी समय से गैर हाजिर चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल सहित तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। एसएसपी को पत्र लिखकर 12 नवंबर को आवश्यक रूप से पूर्व मंत्री को पेश कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक , कोर्ट में थाना अछनेरा का एक मुकदमा राज्य बनाम चौधरी बाबूलाल आदि के नाम से चल रहा है। इसमें बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सात सीएलए आदि धारा लगी हैं। इसमें चौधरी बाबूलाल के अलावा हरिभान और रामप्रकाश भी आरोपी हैं। तीनों आरोपी काफी समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। कोर्ट ने कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए। इसके बावजूद भी हाजिर नहीं हुए। हाईकोर्ट ने मुकदमे के शीघ्र निस्तारण के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


आगरा: मांगें पूरी न होने पर महिला किसान नेता ने ली समाधि, तहसीलदार के आश्वासन पर बाहर आईं
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें