फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी राजनीतिक दल का नहीं होता प्रबुद्ध वर्ग

विज्ञापन
करहल में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा विधानसभा क्षेत्र करहल का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन रविवार को करहल के ब्लॉक सभागार में हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रबुद्ध वर्ग की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। प्रबुद्ध वर्ग ही समाज की संरचना करता है। प्रबुद्ध वर्ग किसी राजनीतिक दल का नहीं होता है। वह समाज में जो देखता है उसका ही विश्लेषण करता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन पात्रता के आधार पर सभी को मिले हैं। पेंशन, किसान सम्मान निधि, मजदूर वर्ग को प्रोत्साहन राशि बिना घोटाले के सीधे पात्रों के खातों में पहुंची है। समाज में धीरे-धीरे बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की अब जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। जरूरत के आधार पर वरीयता से विकास कार्य कराए गए हैं। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एनसी भटेले ने और संचालन विमल पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र करहल प्रभारी बलवीर सिंह, जिला संयोजक पंकज भदौरिया, विधानसभा क्षेत्र संयोजक संजीव यादव, जिला सह संयोजक विमल पांडेय, विधानसभा क्षेत्र सह संयोजक पवन गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, पंकज जैन, सुमित चौहान, अबधंश यादव, दीपक जैन, रवीकांत जैन, कल्पेंद्र भारती, सुग्रीव यादव, रिंकू यादव, मिंटू यादव, पुष्पेंद्र, राजकुमार उर्फ राजू चक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें