फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला अस्पताल में अब मास्क के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है, इसके बाद भी बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार बिना मास्क के दिखते हैं। कोरोना संक्रमण की प्रस्तावित तीसरी लहर को देखते हुए सख्ती बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एके अग्रवाल का कहना है कि सभी स्टाफ और अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए पहले से मास्क पहनना जरूरी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामले और वायरल को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, इनको निर्देश दिया गया है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें