फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, आगरा के 40 वार्डों में बागियों ने बिगाड़े दिग्गजों के समीकरण

Fri, 05 May 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा

सार

जिन निवर्तमान पार्षदों का टिकट कटा, उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी। जिन्हें टिकट नहीं मिला, वो भी मैदान में कूद पड़े। इनमें पूर्व पार्षद, पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया परिसीमन और टिकट का बंटवारा। नगर निकाय चुनाव में कम मतदान। दिग्गजों के लिए चिंता का सबब बन गया। नगर निगम के 40 वार्डों में समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के लिए पा से बागी हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही चुनौती बन सकते हैं। वहीं, कुछ वार्डों में निर्दलीयों की रफ्तार से भी भाजपा प्रत्याशियों को सीधी चुनौती मिली है।

विज्ञापन


टिकट बंटवारे को लेकर पनपे असंतोष से भाजपाइयों की आस्था डगमगा गई। जिन निवर्तमान पार्षदों का टिकट कटा, उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी। जिन्हें टिकट नहीं मिला, वो भी मैदान में कूद पड़े। इनमें पूर्व पार्षद, पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक शामिल हैं। किसी ने अपनी पत्नी, तो किसी ने मां के लिए टिकट मांगा। ऐसे में भाजपा में गुटबाजी भी सतह पर उभर आई। पार्टी से कई पदाधिकारियों को निलंबित किया गया। इससे भी असंतोष नहीं थमा, जिसका असर मतदान के दिन देखने को मिला। 100 वार्डों में 40 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा के लिए अपने ही चुनौती बन गए हैं। प्रत्याशियों का गणित बिगड़ता हुआ नजर आया।

दूसरी वजह परिसीमन माना जा रहा है। परिसीमन में 10 नए वार्ड बढ़े। दर्जनों मुहल्ले, कॉलोनियां सूची से गायब हो गईं। बीएलओ ने भी मतदाताओं को नहीं बताया। ऐसे में नगर निगम में मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से भी कम रहा है। 2017 में भाजपा के 90 में 52 पार्षद जीते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Nikay Chunav: पति की सुनी न सास की, बहुओं ने चुना अपना नेता, परिवार में खूब हुई चर्चा लेकिन नहीं पड़ा असर

 

विज्ञापन

संवेदनशील रहे पोलिंग बूथ

जिन वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का मुकाबला पार्टी के बागियों से था, उन्हें संवेदनशील श्रेणी में रखा गया। शहर के 305 मतदान केंद्रों में 117 अति संवेदनशील थे। जबकि दस मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया। जहां अत्यधिक पुलिस फोर्स तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - Agra Nikay Chunav: शारीरिक अक्षमता और उम्र नहीं आई आड़े, अपना नेता चुनने मतदान केंद्र पहुंचे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें