फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, पुलिस ने खदेड़ा; फर्जी मतदान का आरोप

Thu, 04 May 2023 06:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

UP Agra Nikay Chunav Voting 2023 Updates: आगरा मंडल के मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में मतदान चल रहा है। 
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agra Nikay Chunav, Agra Municipal Corporation Election Live: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहला वोट डालने के लिए लोगों में होड़ लगी दिखाई दी। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लाइन लग गई। 
विज्ञापन

फिरोजाबाद  के जसराना में पहला वोट रवि जैन ने डाला। वोट डालने के बाद रवि जैन काफी खुश नजर आए।

मैनपुरी में शुरू हुआ मतदान

मैनपुरी में नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिह्नांकन कर लिया था। तीन श्रेणियों में रखे गए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ के हाथ में है। वहीं पीएसी के जवान में मुस्तैद  नजर आ रहे हैं।  जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में बूथ संख्या-648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। ईवीएम को बदला जा रहा है। वहीं मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई है। 

दुल्हन ने किया मतदान, पिंक बूथ पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पिंक बूथ पर मतदान 

शिकोहाबाद के आवास विकास में बने पिंक बूथ पर मतदान को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं टूंडला में ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने वोट डाला।

पिंक बूथ की ये है खासियत

शिकोहाबाद नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित विश्व भारती स्कूल में प्रशासन द्वारा पिंक बूथ बनाया गया है । इस बूथ की खासियत यह है, कि यहां पर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।  स्टाफ और पुलिसकर्मी महिला ही यहां पर तैनात की गई हैं बूथ को गुलाबी गुब्बारों से सजाया संवारा गया है।  इसके साथ ही भूत के बाहर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिस पर मतदान करने के बाद मतदाता अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

श्रीभगवान सरस्वती शिशु मंदिर महर्षिपुरम में अभी भीड़ कम है। समय से शुरू हुआ मतदान। सभी ईवीएम ठीक से काम कर रही हैं।

ट्रांस यमुना कॉलोनी के सेंट जोसेफ स्कूल में बूथ 648 और 649 पर ईवीएम ने काम नहीं किया। मतदान रुका, नई मशीन मगाई जा रही हैं।

एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी: एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मैनपुरी में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने को एएसपी राजेश कुमार निरीक्षण पर निकले। आगरा रोड स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र के आसपास मौजूद अनावश्यक लोगों को वहां से हटाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा की मतदान केंद्र के आसपास कोई अनावश्यक व्यक्ति अंदर या बाहर नजर न आए। इसके बाद एएसपी पुलिस बल के साथ अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए।

आगरा में एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में हरीपर्वत क्षेत्र में मौजूद मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एसआई निशामक त्यागी, एसआई मोहित सिंह, एसआई राजकुमार बालियान व अन्य मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम पर पहुंचे जिलाधिकारी

आगरा सदर तहसील स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए  निर्देश। व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Mainpuri: बरनाहल में चेयरमैन चुनने को मतदाताओं में दिखा उत्साह

 नगर पंचायत बरनाहल में पहली बार नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। दो साल पहले बरनाहल को नगर पंचायत घोषित किया गया था। इसके बाद से प्रशासन के हाथों में इसकी कमान थी। पहली बार चेयरमैन और 12 वार्ड सभासद चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। ऐसे में मतदाताओं में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाइन नजर आई। 

महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

Mathura: भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने डाला वोट


मथुरा में निकाय चुनाव के मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा के  महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने मत का प्रयोग किया।

Agra: मतदाता सूची में नहीं मिल रहे नाम, वोटर निराश 

आगरा के गैलाना के रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। बस्तों पर अपना नाम तलाश रहे लेकिन नाम ही नहीं मिल रहे।कुछ मतदाता नाराज होकर घर लौट गए।

Mainpuri:  सपा प्रत्याशी का आरोप- सेक्टर मजिस्ट्रेट रोक रहे वोट डालने से

मैनपुरी में  नगर पालिका परिषद के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा और सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमालय सिंह में कहासुनी हो गई। सपा प्रत्याशी का आरोप था कि जनता को वोट डालने से रोका जा रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी ह़ुई।

Mainpuri: नगर पालिका के मतदाता भी नहीं पीछे

नगर पालिका परिषद मैनपुरी में चेयरमैन के साथ ही 32 वार्ड सभासदों के लिए मतदान होना है। यहां सर्वाधिक 140 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां भी मतदाता पीछे नहीं है। सुबह से ही सारे काम-काज छोड़कर मतदाता मतदान के लिए निकल पड़े। शहर के आगरा रोड स्थित इस्लामिया स्कूल में मतदाताओं की कतार उनके उत्साह को बयां कर रही है।

मैनपुरी के भोगांव में बसपा प्रत्याशी के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

मैनपुरी के भोगांव से बसपा प्रत्याशी निशायरा बेगम के पति इबराज मंसूरी और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन नसरीन बानो के पति अकबर कुरैशी को पुलिस ने थाने में बैठाया। पुलिस ने अपनी हिरासत में वोट डलवाया।

Firozabad: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान अधिकारी कर रहे निरीक्षण

फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जसराना एका, फरिहा के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान के दौरान एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्य और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक बराबर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान की बात कही जा रही है।

9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान

फिरोजाबाद की जसराना नगर पंचायत में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि भीड़ का क्रम अभी बढ़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर पहुंच रही है। 

मथुरा: महिलाएं बोलीं- न जाने किसने डाल दिया वोट, अधिकारी लौटा रहे हैं वापस

मथुरा के चौमुंहा के सर्वोदय इंटर पर महिलाएं पहले से ही वोट डलने का आरोप लगा रही हैं। काफी महिलाएं निराश होकर लौट रही हैं। उनका कहना है कि अंदर बैठे अधिकारी बोल रहे हैं कि उनका वोट पहले ही डल गया है।

आगरा में सुबह नौ बजे तक 11.91 प्रतिशत हुआ मतदान


नगर निगम में 11.30%
नगर पालिका 13.07%
नगर पंचायत 11.91%

मथुरा में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान

पहले दो घंटे में जनपद 9% मतदान

फिरोजाबाद में पकड़े गए फर्जी मतदाता

फिरोजाबाद के हेम कॉन्वेंट इंटर कॉलेज परिसर के अंदर से नौ लोगों को मतदान करने से पहले पकड़ा गया। इसमें पांच महिलाएं, चार पुरुष शामिल थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए। सभी लोग सविता नगर के रहने वाले हैं। यह लोग श्रीराम कॉलोनी में वोट डालने गए थे। पकड़े गए सभी लोगों के दो से तीन दिन पहले नए आधार कार्ड बनाए गए थे। उसी से चिहिंत किए गए। इसके साथ ही एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आदर्श नगर स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा। इसके बाद कई मतदाताओं के आधार कार्ड स्कैन किए गए।

मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। 

शाह महमूद इस्लामियां इंटर कॉलेज पर मुस्लिम मतदातों को रोकने के आरोप

मैनपुरी नगर पालिका परिषद के आगरा रोड स्थित शाह महमूद इस्लामियां इंटर कॉलेज पर मतदान के लिए पहुंचने वाली मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस पर रोकने के आरोप लगाए। दरअसल पुलिस द्वारा यहां नाम में आंशिक त्रुटि होने पर भी मतदाओं को लौटाया जा रहा था। प्रेक्षक चर्चित गौर से शिकायत के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. विकास रंजन ने मौके पर पहुंचकर इसे रुकवाया। 

पुलिस कर रही आधार कार्ड स्कैन 

मुस्लिम बहुल बस्तियों में प्रशासन की पैनी नजर रही। लेकिन इन क्षेत्रों में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगते रहे। दरअसल यहां पुलिसकर्मियों द्वारा अपने मोबाइल से आधार कार्ड का बारकोड स्कैन किया जा रहा था। लोगों का आरोप था कि पीठासीन अधिकारी को ये निर्णय करने का अधिकार है न कि पुलिस को। 

डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा अपने पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला

यह जज्बा जिंदा रहना चाहिए...

डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा जब अपने 91 वर्षीय पिताजी राजेश कुमार मल्होत्रा को व्हील चेयर पर वोट देने आए तो दलीय सीमाओं को लांघकर मौजूद सभी लोगों एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट ने खड़े होकर अभिवादन किया।
प्रेरणा है यह तस्वीर उन लोगों के लिए जो मतदान दिवस को छुट्टी का दिन मानते हैं।

मथुरा के राधाकुंड नगर पंचायत से 10 बजे तक की रिपोर्ट


वार्ड नंबर 1, 802,209
वार्ड नंबर 2, 814,155
वार्ड नंबर 3,937,205
वार्ड नंबर 4, 593,98
वार्ड नंबर 5, 1042,135
वार्ड नंबर 6, 1099,136
वार्ड नंबर 7, 923,120
वार्ड नंबर 8, 998,154
वार्ड नंबर 9, 927,162
वार्ड नंबर 10, 396,113
राधाकुंड के वोटरों की संख्या 850031

मथुरा में पकड़े गए फर्जी वोटर

मथुरा के चौमुंहा में दूसरे गांव से फर्जी वोट डालने आ रहे लोगों को समर्थकों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। इनसे भारी मात्रा में आधार कार्ड व रुपए बरामद हुए हैं।

राम नाम की पट्टिका को लेकर विवाद, भिड़े भाजपा और सपा प्रत्याशी 

मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के बीच राम नाम की पट्टिका को लेकर विवाद हो गया। यहां भाजपा प्रत्याशी ने गले में राम नाम की पट्टिक पहनी थी जिस पर सपा प्रत्याशी ने अपना विरोध जताया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

आगरा के गोकुलपुरा क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती के लोगों का आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई है। वाल्मीकि समाज के लोगों का वोट काट दिया गया है। सूची में अधिकांश लोगों के नाम ही नहीं हैं, जिससे काफी लोग वोट देने से वंचित रह गए। 

आगरा में इतना हुआ मतदान 

आगरा नगर निगम का 11 बजे तक 16,09 , पालिका का 26,70 % और पंचायत का 25,83% मतदान रहा। नगर निगम चुनाव में इस बार मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण मतदान प्रतिशत में कमी नज़र आ रही है। विधानसभा चुनाव के उलट नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में 35 से 40 फ़ीसदी नाम ही हैं। सात फ़ीसदी से ज्यादा नाम कटे हुए हैं। मतदाता सूची में 25 साल पहले के मृतकों के नाम हैं, जबकि 10 साल से विधानसभा चुनाव में वोट दे रहे लोगों के नाम गायब हैं। इसके अलावा कॉलोनी दूसरे भागों में जोड़ दी गई हैं, जिसकी जानकारी लोगों को नहीं थी। यही वजह है कि पहले चार घण्टो में केवल 16 फीसदी वोट पड़े हैं। दोपहर में अब केंद्रों पर भीड़ भी छंट गई है।

आगरा में 24 जगह पर ईवीएम हुईं खराब 


आगरा में आज निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही 24 जगह पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इनको तुरंत बदलवा दिया गया। सभी बूथ पर मतदान चल रहा है। जिले में सुबह नौ बजे तक 11.91 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें नगर निगम के लिए 11.30 प्रतिशत, समस्त नगर पालिकाओं में 13.07 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 11.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

मथुरा में 11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का 11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान पूरे जनपद में हुआ है।

मथुरा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के चौमुंहा में हंगामा 

फर्जी मतदान को लेकर मथुरा के चौमुंहा में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए। वोटरों की समस्या को सुनते ही उन्होंने मामला शांत कराया।

फिरोजाबाद जनपद में 11 बजे तक 24.97 फीसदी मतदान।
मैनपुरी में 11:00 बजे तक 24.6 फीसदी हुआ मतदान।
मथुरा में  11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दरोगा की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

चुनावी ड्यूटी कर रहे दरोगा की बिगड़ी तबीयत, अचानक गिरा जमीन पर


उपनिरीक्षक प्रवीण चौधरी की मैनपुरी के किशनी नगर के उच्च प्राथमिक परिसर में ड्यूटी लगी थी। अचानक दौड़ा आया और जमीन पर गिर गए। आनन फानन में अन्य पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने उठाकर एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय भदौरिया ने बताया की अब हालात में सुधार है।

फर्जी वोट डालने से पहले गए दबोचे

आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के जगदंबा इंटर कॉलेज पर एक महिला और पुरुष फर्जी मतदान करने के लिए पहुंचे थे। बूथ पर पीठासीन अधिकारी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मथुरा राधाकुंड नगर पंचायत से 12 बजे तक की रिपोर्ट

वार्ड नंबर 1, 802,368
वार्ड नंबर 2, 814,290
वार्ड नंबर 3,937,205
वार्ड नंबर 4, 593,187
वार्ड नंबर 5, 1042,260
वार्ड नंबर 6, 1099,247
वार्ड नंबर 7, 923,326
वार्ड नंबर 8, 998,290
वार्ड नंबर 9, 927,311
वार्ड नंबर 10, 396,220
राधाकुंड के वोटरों की संख्या 850031

मैनपुरी के कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग, जिलाधिकारी से सपा प्रत्याशी ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बूथ कैप्चरिंग की सूचना से अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी मैनपुरी से नगला भूपति  में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत करने सपा प्रत्याशी संजय गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री पहुंचे हैं। 

फर्जी आधार कार्ड बनाते दबोचे गए युवक

आगरा के शमशाबाद  के भानुपुरा में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए युवकों को दबोच लिया गया। उनके पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड और वोटर पर्ची बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि ये आधार कार्ड चुनाव में फर्जी वोट डालने के लिए बनाए जा रहे थे।

आगरा में अब तक 30.16% मतदान

आगरा में एक बजे तक जिले में 30.16% मतदान, नगर निगम में 25.20% नगरपालिका में 32. 59% और नगर पंचायतों में 32% से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान।

युवती कर रही थी फर्जी मतदान, पुलिस ने पकड़ी

आगरा के दयालबाग में मतदान केंद्र राधा बल्लभ इंटर कॉलेज अमर बिहार में एक युवती को दोबारा मतदान करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। युवती के पकड़े जाने के बाद केंद्र के बाहर हल्का फुल्का हंगामा भी हो गया। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत कराया। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि एक युवती पकड़ी गई है। वह दोबारा मतदान करने आई थी।

मैनपुरी में दोपहर 1:00 बजे तक 36.70% हुआ मतदान।
फिरोजाबाद जनपद में 1:00 बजे तक 33.77 प्रतिशत  मतदान।

सन्नाटा बढ़ा रहा प्रत्याशियों की धड़कनें

आगरा के कई बूथ ऐसे हैं  जहां दिन की धूप बढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसरने लगा है। इन बूथ पर जीत का दम भरने वाले प्रत्याशियों की इस सन्नाटे को देख धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

पोलिंग बूथ पर आकर मतदाता लौट गए

आगरा में साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज शाहगंज में भी मतदाता छिटपुट ही पहुंच रहे हैं। एजेंटों की शिकायत है कि प्रकाश, नगर नगला तेजा व अन्य जगहों के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में है नहीं। पोलिंग बूथ पर आकर मतदाता लौट गए।

भाजपा और आप समथर्कों में मारपीट, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा

मथुरा में निकाय चुनाव में मतदान के दौरान बवाल हो गया। बताया गया है कि थाना गोविंद नगर इलाके में भाजपा और आप समथर्क महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद मामला उग्र होता देख पुलिस ने लाठियां भांजकर वहां से लोगों को दौड़ाया। 

आगरा में 44.83 फीसद हुआ मतदान

आगरा में 44.83 फीसद हुआ मतदान। वहीं एत्मादपुर में 3 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ। फिरोजाबाद के जसराना में 3:00 बजे तक 52 फीसद हुआ मतदान। मैनपुरी में अपराहन 3:00 बजे तक 49.25 फीसद हुआ मतदान।

फिरोजाबाद में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक

फिरोजाबाद में पालीवाल कॉलेज चौराहे के पास सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। ये देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके से खदेड़ दिया।

फिरोजाबाद में  पोलिंग बूथ पर जाने से विधायक को रोका, हुआ हंगामा

जसराना में फर्जी मतदान के साथ धीमी गति से हो रहे मतदान की शिकायत सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक इंजीनियर सचिन यादव से की तो विधायक पीठासीन अधिकारी से बात करने पहुंचे। इसी दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। विधायक को रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। वहीं विधायक ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। जानकारी मिली तो सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह पहुंचे और विधायक को समझाकर मामला शांत कराया। विधायक जसराना इंजीनियर सचिन यादव ने कहा प्रशासन भाजपा के दवाब में काम कर रहा है।

मैनपुरी के कई बूथों पर दोपहर से दिखा सन्नाटा

निकाय चुनाव के दौरान मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं की उदासीनता भी नजर आई। कई बूथों पर दोपहर से ही सन्नाटा नजर आया। यहां मतदान कर्मी मतदाओं के न आने से आराम से बैठे हुए नजर आए।

मैनपुरी में भिड़े सपा और बसपा समर्थक

मैनपुरी नगर पालिका के मुस्लिम बाहुल्य इलाके महमूदनगर में मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद ही मतदान केंद्र के पास सपा और बसपा के प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उनको हड़काकर घरों को भेज दिया। मतदान केंद्र के आसपास नजर नहीं आने की हिदायत दी गई।

Firozabad: पिंक बूथ पर मतदान करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में निकाय चुनाव में महिलाओं के मतदान को लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पहुंचकर महिलाओं ने बढ़चढ़कर तदान किया। 

ताजनगरी आगरा में शाम पांच बजे तक 50.19 फीसदी मतदान हुआ। वहीं नगर निगम क्षेत्र में 34.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक 60.45 फीसदी मतदान हुआ है। 

फिरोजाबाद जिले में शाम पांच बजे तक 59.84 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन

Firozabad Nikay Chunav: मतपेटिका जमा करने जातीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान पूर्ण हो चुका है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के पाली इंटर कालेज में बनाए गए बूथ से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका जमा करने करने के लिए निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें