फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नवदंपती ने जहर खाकर की आत्महत्या, साढ़े तीन माह में खत्म हो गए सात जन्म के वादे

Tue, 17 Aug 2021 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन दोनों में काफी प्रेम था। मायके वालों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने एक ही चिता पर नवदंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के मायके वाले आ गए तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चली। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

गांव दूल्हापुर निवासी विकास की शादी 29 अप्रैल 2021 को रेखा पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी अन्नियां थाना व जिला कासगंज के साथ हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर शनिवार रात अनबन हो गई। इसी बात पर पहले पत्नी ने जहर खा लिया। जब विकास ने उसको हिलाया तो कोई हरकत नहीं हुई। इस पर विकास ने भी कीटनाशक का सेवन कर रात में ही दम तोड़ दिया। परिजनों को जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह जब दोनों नहीं उठे तो देखा गया। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था और सांसें थम चुकी थीं। नवदंपती की आत्महत्या की खबर पर पूरे गांव में सन्नाटा सा छा गया। युवती के मायके वालों को सूचना दी गई। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। समझौतानामा ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर लिखा गया, इस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर किए गए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव दूल्हापुर में नवदंपती द्वारा आत्महत्या करने की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

एक ही चिता पर किया गया दोनों का अंतिम संस्कार
ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन दोनों में काफी प्रेम था। मायके वालों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने एक ही चिता पर नवदंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल अप्रैल में ही विकास और रेखा का विवाह हुआ था। दोनों ने सात जन्म तक साथ निभाने के वादे किए थे, लेकिन उनका साथ केवल साढे़ तीन महीने ही चल सका। गांव वाले बताते हैं कि शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन सही चल रहा था। दोनों के बीच अच्छी समझ थी और वह एक दूसरे को धीरे-धीरे समझ कर गृहस्थ जीवन में आगे बढ़ रहे थे। छोटी मोटी बातें लगभग सभी परिवारों में होती है लेकिन पता नहीं उन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन दोनों में काफी प्रेम था। मायके वालों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने एक ही चिता पर नवदंपती का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव दूल्हापुर में नवदंपती द्वारा आत्महत्या करने की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: नामजदों की गिरफ्तारी के लिए सुनील के परिजनों का धरना, एडीजी ने दिया आश्वासन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें