फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऐसा कॉल आये तो डरे नहीं....ये है साइबर ठगों का नया पैंतरा; फिरोजाबाद की युवती को डराकर ठगे 30 हजार रुपये

Mon, 11 Dec 2023 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद की एक युवती को साइबर ठगों ने इस कदर डरा दिया, कि उसने झटपट से मांग के अनुरूप 30 हजार रुपये की व्यवस्था कर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
gir - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में साइबर ठगों ने युवती को जाल में फंसाने के लिए नया पैंतरा आजमाया। युवती को फोन कर बताया कि उसके भाई ने एक अधिवक्ता के पुत्र की हत्या कर दी है। अब उसके भाई को जेल जाना पड़ेगा, यदि उसे बचाना है तो 30 हजार रुपये की व्यवस्था करनी होगी। युवती अपने भाई का नाम सुनकर बुरी तरह डर गई और रकम की व्यवस्था कर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। कुछ देर बाद जब भाई घर पहुंचा, तो सच का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बोधाश्रम निवासी राखी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बाहर के नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया। जिसमें साइबर ठग ने खुद को डीएसपी बताया और हड़काते हुए कहा कि विनय तुम्हारा भाई है। उसने एक वकील के बेटे की हत्या कर दी है, इसलिए हमने उसे हिरासत में लिया है। अब उसे जेल भेजेंगे। युवती ये बात सुनकर डर गई। इसके बाद युवती से 30 हजार रुपये की मांग की गई। 

भाई को किसी भी हालत में बचाने के लिए उसने आरोपियों द्वारा बताए गए नंबर पर तीन बार में 30 हजार रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के कुछ समय बाद ही युवती का भाई घर पहुंच गया। उसने भाई से पूछा कि क्या मामला है। तो युवक ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। उसके बाद परिवार के लोगों को ठगी की बात समझ आई। जिस नंबर से बात हुई तो वह भी बंद आने लगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है। साइबर सेल प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि हो सकता है एकल खिड़की पर शिकायत आई हो। इस मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें