फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से राजस्थान तक नई रेल लाइन की मिल सकती है साैगात, लोकसभा में उठी मांग; इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

Thu, 02 Apr 2026 09:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सांसद ने आगरा से इटावा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग उठाई। उन्होंने सुझाव दिया कि जो ट्रेनें वर्तमान में आगरा से टूंडला होते हुए इटावा जाती हैं, उनमें से कुछ ट्रेनों को आगरा-फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर मार्ग से संचालित किया जाए। 
 
विज्ञापन
सांसद राजकुमार चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के शून्य काल में बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने जनहित से जुड़े अहम रेल परियोजनाओं और सुविधाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए नई रेल लाइन और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं और बजट की मांग भी रखी।
विज्ञापन


सांसद चाहर ने आगरा से खेरागढ़, जगनेर और तांतपुर होते हुए बयाना (राजस्थान) तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन का उल्लेख करते हुए बताया कि इस परियोजना का सर्वे वर्ष 2024 में पूरा हो चुका है। इसे वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए। इस रेल लाइन के शुरू होने से फतेहपुर सीकरी, धौलपुर, भरतपुर, बयाना, हिंडौन और करौली सहित आसपास के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। 

साथ ही सांसद ने आगरा से इटावा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग उठाई। उन्होंने सुझाव दिया कि जो ट्रेनें वर्तमान में आगरा से टूंडला होते हुए इटावा जाती हैं, उनमें से कुछ ट्रेनों को आगरा-फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर मार्ग से संचालित किया जाए। इससे इस क्षेत्र के लोगों को सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


सांसद चाहर ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर आगरा कैंट से असरवा (अहमदाबाद) के बीच चलने वाली ट्रेन (संख्या 01919/01920, वर्तमान में 20178/20177) के फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ठहराव समाप्त किए जाने पर चिंता जताई। कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी, लेकिन इसके बंद होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने रेल मंत्री से मांग की कि ट्रेन का फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव जल्द से जल्द पुनः बहाल किया जाए।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें