खेत पर जा रही थी किशोरी
परिवार के लोगों ने बताया कि घटना 26 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। 15 साल की बेटी शौच के लिए गई थी, तभी गांव के ही अभिषेक ने बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरन खेत में खींच ले गया। यहां पर दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप है कि इसके बाद बेटी को बुरी तरह से डराया धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो हत्या कर देगा।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताजमहल आए कर्नाटक के पर्यटक पर कुत्ते ने बोला हमला, दौड़ाकर काटा; संभलने का भी नहीं दिया मौका
डर से शांत रही बेटी
परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी की धमकी के डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के चार दिन बाद बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। वो दर्द से कराह रही थी। इस पर बेटी का धैर्य जवाब दे गया और उसने मां को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें - UP: फिर चला बुलडोजर...अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट