टूंडला। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के भारत सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन के सातवें दिन सभी पदाधिकारियों ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरेशन के आव्हान पर सिकलाइन टूंडला पहुंच कर कर्मचारियों को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि भारत सरकार कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द माने और उनको उनका हक प्रदान करे। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। मालगाड़ी के लोको पायलटों से संरक्षा के विपरीत हाई स्पीड की मेल/एक्स्प्रेस गाड़ियों पर काम कराना बंद किया जाए तथा ड्राईवरों की प्रोन्नति की जाए।
नेतृत्व कार्यकारी मंडल अध्यक्ष बलराम ने किया। इस दौरान केपी सिंह, सरदार सिंह, दीपक शर्मा, कैलाश चंद्र (ओएस), मनोज मीना, अखिलेश यादव, रमेश चिम्पा, रूप किशोर, महमूद अली, अरविंद मीना, सतेंद्र यादव, हैदर अली, शाहरूख, सुमित साहनी मौजूद रहे।