फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सड़क हादसा: ट्रक से टकराई एनसीसी कैडेट्स की बस, 22 घायल, छह की हालत गंभीर

Sun, 04 Jul 2021 09:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

हादसे में घायल सभी एनसीसी कैडेट्स छात्राएं हैं। ये इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज में पढ़ती हैं। सूचना मिलने के बाद इनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
घायल एनसीसी कैडेट को ले जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रविवार की सुबह ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स को लेकर जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें छह की हालत गंभीर है। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा किशनी थाना क्षेत्र में नगला अखे के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रोडवेज की अनुबंधित बस से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थीं। वहां डीएनसी विद्यालय में सुबह 10 बजे से सी सर्टिफिकेट की परीक्षा थी।  

हार पर छलके आंसू: फिरोजाबाद में रो पड़ीं सपा प्रत्याशी रुचि यादव, प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन


गांव नगला अखे के समीप एनसीसी कैडेट्स की बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई । टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इन एनसीसी कैडेट्स को सैफई रेफर किया गया
छह एनसीसी कैडेट्स की हालत गंभीर है। इनमें नीलम, वैशाली, दिव्या, शोभा, तृप्ती और निकिता हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सीएचसी पहुंचकर वहां भर्ती एनसीसी कैडेट्स के हाल की जानकारी ली।

हादसे में घायल सभी एनसीसी कैडेट्स छात्राएं हैं। बताया जाता है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। नगला अखे के समीप चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें